आग की उठी लपटों को देख कपूरथला चौराहे पर गस्त रही पुलिसकर्मियों की टुकड़ी मौके पर पहुंची और थाने की पुलिस और दमकल दल को सूचना दी। मौके पर पहुंची अग्निशमन दल ने आग पर काबू पाया और गोदाम में रखे 25 डीजल ड्रम सुरक्षित बाहर निकाल लिए।
रात दो बजे अलीगंज थानाक्षेत्र के कपूरथला स्थित सहारा बिल्डिंग के डीजल गोदाम किसी कारण वश आग लग गई। पेट्रोलियम पदार्थ होने के चलते आग तेजी से फैली और लंबी-लंबी लपटें उठने लगीं।
इलाके में गश्त कर रही पुलिस टीम ने देखा और थाना पुलिस व अग्निशमन दल को सूचना दी। जब तक दमकल टीम वहां पहुंचती, आग अपना विकराल रूप धारण कर चुकी थी। इस बीच पता चला कि गोदाम में तकरीबन 25 ड्रम डीजल रखा हुआ है। इसकी सूचना मिलते ही पुलिसकर्मियों ने साहस का परिचय देते हुए आग पर काबू करने की कोशिश करते हुए स्थानीय लोगों की मदद से गोदाम मे रखे हुए सारे ड्रम बाहर निकाल लिए और आग पर काबू पाया।
dharmpath.com dharmpath