उप्र : रालोद ने घोषित किए और 18 उम्मीदवार

रविवार को जारी सूची में देवबंद विधानसभा सीट से भूपेश्वर त्यागी, बुढ़ाना से योगराज, मुरादाबाद ग्रामीण से कुमरानुल हक और कुंदरकी विधानसभा सीट से मो. नबी लंबरदार को रालोद ने उम्मीदवार बनाया है।

इसी प्रकार स्वार विधानसभा सीट से नवीन कुमार गुप्ता, विलासपुर से संपोष शर्मा, रामपुर से आसिम खां और धनौरा विधानसभा सीट से कपिल चंद्रा को उम्मीदवार घोषित किया है। इसके अलावा अमरोहा से समील खान, सरधना सीट से वकील चैधरी, मेरठ कैंट से संजीव धामा, मेरठ दक्षिण से पप्पू गुर्जर और साहिबाबाद विधानसभा सीट से शमशाद चौधरी को प्रत्याशी बनाया है।

इसके साथ ही डिबाई विस सीट से सत्यवीर यादव, खुर्जा से मनोज गौतम, मथुरा वृंदावन से अशोक अग्रवाल, एक्मादपुर से नरेंद्र बघेल और आगरा कैंट से स्वदेश कुमार सुमल (वीरू) को रालोद ने उम्मीदवार घोषित किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493