ह्यूस्टन, 23 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी गायक लुक ब्रायन को पांच फरवरी को सुपर बॉल टूर्नामेंट के दौरान राष्ट्रगान गाने के लिए चुना गया है।
वेबसाइट ‘पीपुल डॉट कॉम’ को दिए बयान में लुक ने कहा कि उन्होंने इस प्रस्ताव को स्वीकार किया है और वह राष्ट्रगान गाएंगे।
लुक ने कहा, “क्या राष्ट्रगान गाना चुनौतीपूर्ण है? हां। मैं अपने सपनों को पूरा करने के लिए नैशविले गया था।”
लुक के लिए राष्ट्रगान की प्रस्तुति अपने देश के प्रति देशप्रेम को दर्शाने का एक तरीका भी है।
उन्होंने कहा, “मैंने कभी सेना में अपनी सेवा नहीं दी। मेरी यह एक इच्छा थी और अब मुझे उसका अवसर मिला है। मुझे लगता है कि मेरे देश के प्रति सम्मान दर्शाने का यह मेरे पास एक अवसर है।”
dharmpath.com dharmpath