महोबा, 23 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में महोबा जिले के पनवाड़ी थाना क्षेत्र के लोलारा गांव में सोमवार सुबह पुलिस ने एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया है।
पुलिस उपाधीक्षक नंदलाल ने बताया, “स्थानीय पुलिस ने लोलारा गांव की बस्ती से कुछ दूर खेत से एक 35 वर्षीय युवक का शव बरामद किया है। उसकी शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। प्रथम ²ष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि अन्य जगह हत्या करने के बाद शव यहां फेंका गया है।”
सीओ ने कहा, “शव को थाने लाया गया है और आस-पास के गांवों में सूचना भेज कर शव की पहचान की कोशिश की जा रही है।”
dharmpath.com dharmpath