शाहरुख चाहते थे ‘उड़ी उड़ी’ को फाल्गुनी गए

मुंबई, 23 जनवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान चाहते थे कि उनकी आगामी फिल्म ‘रईस’ का गीत ‘उड़ी उड़ी’ गायिका फाल्गुनी पाठक गाएं।

शाहरुख ने सोमवार को फाल्गुनी के ट्विीट को रिट्वीट करते हुए यह बात कही।

फाल्गुनी ने शाहरुख के साथ एक फोटो साझा करते हुए लिखा था, “एसआरके के साथ 1996 रंगीले दिलवाले वर्ल्ड टूर की एक पुरानी याद साझा कर रही हूं। ‘रईस’ के लिए शुभकामनाएं।”

51 वर्षीय अभिनेता इसके जवाब में कहा, “मेरी ख्वाहिश थी कि आप ‘उड़ी उड़ी’ गीत गाएं। आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।”

इस गीत के लिए संगीत राम सम्पत ने दिया है, जबकि इसके बोल जावेद अख्तर ने लिखे हैं और इसे सुखविंदर सिंह, भूमि त्रिवेदी और करसन सागठिया ने गाया है।

‘रईस’ गुजरात की पृष्ठभूमिका में एक शराब तस्कर की कहानी है। फिल्म में शाहरुख एक शराब व्यापारी की भूमिका में नजर आएंगे। इसमें पाकिस्तानी अभिनेत्री महिरा खान भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493