हैदराबाद, 23 जनवरी (आईएएनएस)। पीवीएनआर एक्सप्रेसवे पर सोमवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक लड़की का शव पाया गया।
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान काव्या श्री (22) के रूप में हुई है। वह कर्नाटक की निवासी थी और आईटी हब हाईटेक सिटी में एक सुरक्षा कर्मी के रूप में काम करती थी। उसके सिर से खून निकल रहा था।
शव के पास से उसके बैग, जूते, मोबाइल फोन और पहचान पत्र मिले हैं।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले के हिट एंड रन के होने या उसे एक वाहन से फेंके जाने के तौर पर जांच कर रही है।
शव को सरकारी उस्मानिया अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
पीवीएनआर एक्सप्रेसवे हैदराबाद शहर को शमशाबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे से जोड़ता है।
dharmpath.com dharmpath