नई दिल्ली, 23 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार की टक्कर से एक टैक्सी चालक की मौत हो गई।
दिल्ली पुलिस ने सोमवार को कहा कि घटना दक्षिणी दिल्ली स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) हॉस्टल के निकट रविवार रात 11.30 बजे के आसपास घटी। इस मामले में दक्षिणी दिल्ली के पंचशील इलाके से शोएब कोहली (24) नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) ईश्वर सिंह ने आईएएनएस से कहा, “पश्चिम बंगाल निवासी नजरूल (32) अपनी वैगन आर टैक्सी चला रहा था। आईआईटी हॉस्टल के निकट मुड़ते वक्त एक तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार ने उसकी कार में जोरदार टक्कर मार दी।”
सिंह ने कहा कि घटना के बाद बीएमडब्ल्यू कार का चालक भाग निकला, जबकि नजरूल को गंभीर हालत में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
dharmpath.com dharmpath