लंदन, 23 जनवरी (आईएएनएस)। समूचे ब्रिटेन में घने कोहरे के कारण लंदन के हीथ्रो हवाईअड्डे से 100 उड़ानें रद्द कर दी गईं हैं।
लंदन का यह हवाई अड्डा यूरोप का सबसे व्यस्त हवाई अड्डा है। एफे न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक हीथ्रो हवाई अड्डे ने सोमवार को एक बयान जारी कर कहा कि कम दृश्यता (जोकि बमुश्किल 100 मीटर थी) के कारण उड़ानें रद्द की गईं हैं।
बयान में कहा गया, “हीथ्रो की प्राथमिकता यात्रियों की सुरक्षा है और हम उनसे क्षमा मांगते हैं जो इससे प्रभावित हुए हैं।”
लंदन सिटी एयरपोर्ट से भी कई उड़ानें रद्द की गई हैं, ेलेकिन इस बात की जानकारी जारी नहीं की गई है कि यहां से कितनी उड़ानें रद्द की गईं हैं।
लंदन के उत्तर में स्थित स्टैंस्टेड हवाईअड्डे और दक्षिण में स्थित गैटविक हवाईअड्डे से कोई उड़ान रद्द करने की सूचना नहीं मिली है।
dharmpath.com dharmpath