फॉक्सकॉन, एप्पल अमेरिका में विनिर्माण संयंत्र लगाएंगी

न्यूयॉर्क, 23 जनवरी (आईएएनएस)। ताईवान की प्रौद्योगिकी दिग्गज फॉक्सकॉन सैन फ्रांसिस्को के कपर्टिनो में स्थित कंपनी एपल के साथ मिलकर अमेरिका में डिस्प्ले पैन का विनिर्माण संयंत्र स्थापित करेगी, जिस पर आठ अरब डॉलर का निवेश किया जाएगा।

मार्केटवॉच डॉट कॉम ने फॉक्सकॉन के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी टेरी गू के हवाले से कहा, “इस संयंत्र से करीब 30,000 से 50,000 नई नौकरियां पैदा होंगी। यहां स्मार्टफोन डिस्प्ले के उत्पादन के अलावा टीवी स्क्रीन का निर्माण भी किया जाएगा।”

यह योजना ऐसे समय आई है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पद संभालते ही अमेरिका फर्स्ट की बात की है और अमेरिका से बाहर विनिर्माण करनेवाली कंपनियों पर भारी उत्पाद शुल्क लगाने की चेतावनी दी है।

बीबीसी रपट के मुताबिक, “चुनाव के दौरान ट्रंप ने अमेरिकी और विदेशी कंपनियों को बार-बार अमेरिका में संयंत्र स्थापित करने की अपील की और ऐसा नहीं करनेवालों पर उच्च उत्पाद शुल्क लगाने की चेतावनी दी।”

ट्रंप ने संकेत दिया कि अमेरिका में विनिर्माण क्षेत्र में बेरोजगारी का मुख्य कारण चीन है।

फॉक्सकॉन के ज्यादातर संयंत्र चीन में स्थित हैं।

वहीं, व्हाइट हाउस की वेबसाइट ने ट्रंप के पदभार संभालने के साथ ही स्पष्ट कर दिया है कि नया प्रशासन एशियाई देशों के साथ व्यापारिक संबंधों की समीक्षा करेगा।

ट्रंप ने इसके अलावा कनाडा और मेक्सिको के साथ किए गए उत्तर अमेरिकी मुक्त व्यापार समझौते (नाफ्टा) की समीक्षा की बात भी कही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493