लंदन, 23 जनवरी (आईएएनएस)। इंग्लैंड के रूनी ओ सुविलियन ने जोए पैरे को 10-7 से मात देकर सातवां स्नूकर मास्टर्स खिताब जीत लिया है।
सुविलियन इस खिताब को सातवीं बार जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, सुविलियन ने इस खिताबी जीत के साथ ही स्टीफन हैंड्री के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। उन्हें टूर्नामेंट की पुरस्कार राशि 200,000 पाउंड (249, 208 डॉलर) भी पेश की गई।
विश्व रैंकिंग में 13वें स्थान पर काबिज सुविलियन ने पिछले साल फरवरी में वेल्श ओपन जीता था। इसके बाद उन्हें यूरोपियन मास्टर्स, चैम्पियंस ऑफ चैम्पियंस और यूके चैम्पियनशिप के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा।
पांच बार विश्व चैम्पियनशिप जीतने वाले 41 वर्षीय सुविलियन ने टूर्नामेंट के बाद कहा, “जोए ने काफी बेहतरीन खेल दिखाया। अच्छा मैच था और उन्हें मुझे हराना चाहिए था। मैं भाग्यशाली था और मैंने जीत हासिल की।”
dharmpath.com dharmpath