जल्द नया जिला बनेगा कलिम्पोंग : ममता

कोलकाता, 23 जनवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को दार्जिलिंग जिले में पड़ने वाले पर्वतीय क्षेत्र कलिम्पोंग को अलग जिला बनाने की घोषणा की।

ममता ने कहा कि दार्जिलिंग में ही पड़ने वाले मिरिक का दर्जा बढ़ाकर संभाग बनाया जाएगा, साथ ही एक अन्य पर्वतीय स्थल कुरसियोंग में शैक्षणिक हब विकसित किया जाएगा।

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 120वीं जयंती पर आयोजित समारोह में ममता ने कहा, “कुरसियोंग में एक शैक्षणिक हब विकसित किया जाएगा। कलिम्पोंग जल्द ही अलग जिला बनेगा। मिरिक का दर्जा बढ़ाकर संभाग बनाया जाएगा।”

तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता ने रविवार को राज्य के पर्वतीय इलाके में तीन विकास बोर्ड और गठित करने की घोषणा की थी।

ममता ने सोमवार को इन विकास कार्यो के लिए 10 करोड़ रुपये के अनुदान की घोषणा की।

ममता ने कहा, “हमने पर्वतीय इलाकों के लिए तीन विकास बोर्ड और गठित करने का फैसला किया है और उसके लिए 10 करोड़ रुपये आवंटित किए जाएंगे। हमने पहले से ही विभिन्न विकास बोर्डो के लिए 300 करोड़ रुपये के अनुदान को मंजूरी दे दी है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493