भोपाल में कांग्रेस का जनवेदना सम्मेलन मंगलवार को

भोपाल, 23 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई नोटबंदी के बाद आम आदमी को हो रही परेशानियों और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की स्वायत्तता खत्म कर दिए जाने को लेकर मंगलवार को कांग्रेस की मध्यप्रदेश इकाई यहां राज्यस्तरीय जनवेदना सम्मेलन का आयोजन करने जा रही है।

कांग्रेस की प्रदेश इकाई की ओर से सोमवार को जारी विज्ञप्ति में बताया गया है, “नोटबंदी के बाद छाई वित्तीय अराजकता और कुप्रबंधन के खिलाफ विगत 11 जनवरी को दिल्ली में सम्पन्न राष्ट्रीय जनवेदना सम्मेलन के बाद मंगलवार को राजधानी के जवाहर भवन (पुराना प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय), में राज्यस्तरीय ‘जनवेदना सम्मेलन’ आयोजित किया गया है।”

कांग्रेस के इस राज्यस्तरीय सम्मेलन में अ.भा.कांग्रेस कमेटी के महासचिव मोहन प्रकाश (प्रदेश प्रभारी) व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, प्रदेशाध्यक्ष अरुण यादव, सांसद कांतिलाल भूरिया, सचिव सज्जनसिंह वर्मा, पूर्व सांसद भंवर जितेंद्र सिंह, अरविंदर सिंह लवली, पूर्व नेता प्रतिपक्ष मप्र विधानसभा अजय सिंह, पूर्व मंत्री महेश जोशी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शिरकत करेंगे।

पार्टी विज्ञप्ति के अनुसार, इस सम्मेलन में प्रदेश भर के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493