उप्र चुनाव के तृतीय चरण का नामांकन मंगलवार से

प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी टी. वेंकटेश ने बताया कि प्रत्येक कार्य दिवस में नामांकन पत्र 11 बजे से 3 बजे के बीच लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इन विधानसभा सीटों के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी, नामांकन पत्रों की जांच 1 फरवरी और नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 3 फरवरी है। तीसरे चरण का मतदान 19 फरवरी को होगा। सभी विधानसभा क्षेत्रों में वोटों की गिनती 11 मार्च को होगी।

वेंकटेश ने बताया कि द्वितीय चरण से संबंधित इन क्षेत्रों में लगभग 24126997 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिसमंे लगभग 1,31,19,166 पुरुष मतदाता तथा लगभग 1,10,06,805 महिला मतदाता एवं 1026 थर्ड जेंडर शामिल हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि तृतीय चरण के मतदान के लिए 16671 मतदान केंद्रों तथा 25603 मतदान स्थलों की स्थापना की गई है। नामांकन दाखिल करने के लिए आरओ/एआरओ के कार्यालय के 100 मीटर के अंदर केवल तीन वाहन ले जाए जा सकते हैं। आरओ के कक्ष में उम्मीदवार सहित केवल पांच व्यक्ति उपस्थित रह सकते हैं। इनमें उम्मीदवार के अतिरिक्त अन्य चार व्यक्ति सम्मलित होंगे।

उन्होंने बताया कि मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय दलों के उम्मीदवारों को एक प्रस्तावक तथा गैर मान्यता प्राप्त पंजीकृत दलों एवं निर्दलीय उम्मीदवारों के लिए 10 प्रस्तावकों की जरूरत होगी।

वेंकटेश ने बताया कि उम्मीदवार प्रदेश के किसी भी निर्वाचन क्षेत्र से मतदाता हो सकता है। यदि वह उसी निर्वाचन क्षेत्र का मतदाता नहीं है तो उसे मतदाता सूची का उद्धरण दाखिल करना अपेक्षित होगा। उम्मीदवार के प्रस्तावक/प्रस्तावकों को उसी क्षेत्र का मतदाता होना चाहिए, जिस क्षेत्र से उम्मीदवार नामांकन भर रहा है।

राजनैतिक दलों द्वारा खड़े किए गए उम्मीदवारों को फार्म ए तथा बी दाखिल करना होगा। फार्म ए व बी नामांकन दाखिल करने के अंतिम तिथि को 3 बजे तक दाखिल किया जाना जरूरी है। उन्होंने बताया कि शपथपत्र स्टाम्प पेपर पर नोटैराइज होना चाहिए और उसके सारे कालम भरे होने चाहिए। इस बार प्रत्याशी के लिए नामांकन प्रपत्र में फोटो लगाना तथा नागरिकता संबंधी घोषणा करना अनिवार्य किया गया है।

सीईओ ने बताया कि प्रत्याशी को आयोग के निर्देशानुसार शपथपत्र पर नो-डिमांड सर्टिफिकेट जैसे- विद्युत, पानी, टेलीफोन व किराया के विषय में अनिवार्य रूप से देना होगा। एक उम्मीदवार द्वारा नामांकन पत्रांे के अधिकतम चार सेट दाखिल किए जा सकते हंै। सामान्य उम्मीदवारों के लिए जमानत राशि 10 हजार रुपये होगी।

अनुसूचित जाति और जनजाति के उम्मीदवारों के लिए जमानत राशि आधी यानी पांच हजार रुपये होगी। उन्होंने बताया कि उम्मीदवार द्वारा चुनाव व्यय की सीमा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए 28 लाख रुपये निर्धारित की गई है। उम्मीदवार द्वारा चुनाव खर्च के लिए 20 हजार रुपये से ज्यादा का भुगतान चेक व ड्राफ्ट द्वारा ही किया जाएगा।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्दलीय उम्मीदवार आयोग द्वारा निर्धारित फ्री सिम्बल्स में से किसी एक चुनाव चिन्ह का चयन कर सकते हैं। पूरी नामांकन प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी।

तृतीय चरण की 69 विधानसभा सीटें :

107-मैनपुरी 108-भोगांव 109-किशनी 110-करहल 145-महोली 146-सीतापुर 147-हरगांव 148-लहरपुर 149-बिसवां 150-सेवता 151-महमूदाबाद 152-सिधौली 153-मिश्रिख 154-सवायजपुर 155-शाहाबाद 156-हरदोई 157-गोपामऊ 158-सांडी 159-बिलग्राम-मल्लांवा 160-बालामऊ 161-संडीला 162-बांगरमऊ 163-सफीपुर 164-मोहान 165-उन्नाव 166-भगवन्तनगर 167-पुरवा 168-मलिहाबाद 169-बक्शी का तालाब 170-सरोजनीनगर 171-लखनऊ पश्चिम 172-लखनऊ उत्तर 173-लखनऊ पूर्व 174-लखनऊ मध्य 175-लखनऊ कैंटोनमेंट 176-मोहनलालगंज 192-कायमगंज 193-अमृतपुर 194-फरु खाबाद 195-भोजपुर 196-छिबरामऊ 197-तिर्वा 198-कन्नौज 199-जसवन्तनगर 200-इटावा 201-भरथना 202-बिधूना 203-दिबियापुर 204-औरैया 205-रसूलाबाद 206-अकबरपुर-रनिया 207-सिकंदरा 208-भोगनीपुर 209-बिल्हौर 210-बिठूर 211-कल्याणपुर 212-गोविंदनगर 213-सीसामऊ 214-आर्यनगर 215-किदवई नगर 216-कानपुर कैंटोनमेंट 217-महराजपुर 218-घाटमपुर 266-कुर्सी 267-राम नगर 268-बाराबंकी 269-जैदपुर 270-दरियाबाद व 272-हैदरगढ़ शामिल है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493