नई दिल्ली, 23 जनवरी (आईएएनएस)। राजधानी दिल्ली में अंतर्राज्यीय गिरोह के दो लुटेरों को गिरफ्तार किया गया है, जिनका संबंध राज्य में हो रहे छीना-झपटी और डकैती की घटनाओं से है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
दोनों की पहचान उत्तर प्रदेश के मेरठ के मोहम्मद रजा (23) और इरफान (28) के रूप में की गई है।
पुलिस उपायुक्त विजय कुमार ने कहा कि वह कथित तौर पर मेरठ से किराए पर टैक्सी लेकर दिल्ली में अपराध के लिए इस्तेमाल करते थे। राजा और इरफान को पश्चिमी दिल्ली के हरि नगर इलाके से शुक्रवार की रात गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने कहा, “यह गिरोह दुर्घटना के बहाने लोगों का ध्यान हटाकर उनके कारों से मोबाइल फोन और अन्य समान लेकर फरार हो जाता था।”
उन्होंने दिल्ली में डकैती और चोरी की 100 से अधिक घटनाओं में शामिल होने की बात कबूली है।
dharmpath.com dharmpath