नई दिल्ली, 24 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में मंगलवार सुबह कोहरा छाया रहा। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, आज दिनभर आसमान में आंशिक बदली छाई रहेगी। अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
मौसम विभाग के मुताबिक, सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 95 फीसदी दर्ज की गई।
आईएमडी अधिकारी ने बताया कि सुबह घने कोहरे की वजह से सफदरजंग क्षेत्र में दृश्यता 200 मीटर दर्ज की गई।
दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 24.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 10.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath