कश्मीर में बर्फबारी, अगले दो दिनों में अधिक बर्फबारी की संभावना

जम्मू/श्रीनगर, 24 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में मंगलवार को मैदानी इलाकों में हल्की जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सामान्य से भारी बर्फबारी हुई।

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में अधिक बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है।

विभाग के एक अधिकारी ने बताया, “जम्मू एवं कश्मीर में बीते 12 घंटों के दौरान मैदानी इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी हुई जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी हुई।”

उन्होंने बताया, “पश्चिमी विक्षोभ की वजह से अगले दो दिनों यानी गुरुवार तक अधिक बारिश और बर्फबारी की संभावना है।”

बीते 24 घंटों के दौरान भारी बदली छाए जाने से राज्य में न्यूनतम तापमान में सुधार हुआ है।

जम्मू प्रांत में मंगलवार को न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदु से ऊपर रहा।

मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया, “जम्मू में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस रहा। बटोट में 6.9 डिग्री सेल्सियस, बनिहाल में 3.2 डिग्री सेल्सियस, भदरवाह में 3.0 डिग्री सेल्सियस और कटरा में 11.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

श्रीनगर में रात के समय न्यूनतम तापमान शून्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस नीचे जबकि पहलगाम में शून्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस नीचे और गुलमार्ग में शून्य से 5.4 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

उन्होंने बताया, “लेह में मंगलवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 6.1 डिग्री सेल्सियस नीचे, कारगिल में शून्य से 8.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493