लखनऊ, 24 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में मंगलवार को स्कूल बस और कार की टक्कर में 40 छात्र घायल हो गए।
लखनऊ, 24 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में मंगलवार को स्कूल बस और कार की टक्कर में 40 छात्र घायल हो गए।
यह घटना आजाद नगर इलाके में हुई।
पुलिस ने बताया कि बस की एक कार से टक्कर हो गई जिस पर नीली बत्ती लगी थी जिससे लग रहा है कि यह कार किसी अधिकारी की थी।
बच्चों को मामूली चोटें आई हैं।
गौरतलब है कि घने कोहरे की वजह से 19 जनवरी को ईटा जिले में एक स्कूली बस और बालू से भरे ट्रक की टक्कर हो गई थी जिसमें 12 बच्चों की मौत हो गई थी।
dharmpath.com dharmpath