चीन के वाणिज्य मंत्री गाओ हुचेंग ने फिलीपींस के कैबिनेट मंत्रिमंडल और चीनी अधिकारियों के बीच बैठक के बाद कहा, “ये सहयोग परियोजनाएं लोगों के जीवन स्तर में सुधार कर रही हैं और इसमें अब सिर्फ कुछ बैंक संबंधित प्रक्रियाओं की की ही जरूरत है।”
इस बैठक का उद्देश्य दोनों देशों के नेताओं के बीच अक्टूबर, 2016 में बनी सहमति और उनके नतीजों को क्रियान्वित करना है। फिलीपींस का प्रतिनिधिमंडल चीन की दो दिवसीय यात्रा पर है जो सोमवार से शुरू हुआ। गाओ ने इससे पहले सोमवार को कहा था कि दोनों पक्षों के बीच प्रक्रिया और नियमों के क्रियान्वयन पर सहमति बनी।
उन्हें फिलीपींस के प्रतिनिधिमंडल के बीजिंग से रवाना होने से पहले दोनों पक्षों के बीच समझौता होने की उम्मीद है।
गाओ ने कहा कि समझौते से दोनों देशों के बीच बुनियादी ढांचे, परिवहन, राजमार्गो, दूरसंचार, रेलवे, सिंचाई आदि विभिन्न क्षेत्रों में उचित, निष्पक्ष, पर्याप्त और पारदर्शी सहयोग होगा। उन्होंने कहा कि दोनों देशों की यह छह वर्षीय विकास योजना लगभग समाप्त होने वाली है।
dharmpath.com dharmpath