एचडीएफसी बैंक का तीसरी तिमाही में मुनाफा 3,865 करोड़ रुपये

चेन्नई, 24 जनवरी (आईएएनएस)। निजी क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक ने मंगलवार को बताया कि वित्तवर्ष 2015-2016 की तीसरी तिमाही में बैंक का शुद्ध मुनाफा 3,865.33 करोड़ रुपये रहा है।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में दर्ज विज्ञप्ति के मुताबिक, बैंक का 31 दिसंबर 2016 को समाप्त तिमाही में शुद्ध मुनाफा 3,865.33 करोड़ रुपये रहा है, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह 3,356.84 करोड़ रुपये था।

इस समीक्षाधीन अवधि में बैंक की कुल आय 20,748.27 करोड़ रुपये रही है, जबकि बीते वर्ष यह 18,283.31 करोड़ रुपये थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493