प्रियंका केवल रायबरेली, अमेठी में प्रचार करेंगी

नई दिल्ली, 24 जनवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस ने मंगलवार को कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा पार्टी के लिए उत्तर प्रदेश के रायबरेली और अमेठी निर्वाचन क्षेत्रों में ही प्रचार करेंगी।

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने सीएनएन न्यूज-18 चैनल को बताया, “प्रियंका गांधी वाड्रा केवल अमेठी और रायबरेली में ही प्रचार करेंगी। यह उनका फैसला है और हमने हमेशा उनकी निजता का सम्मान किया है।”

उत्तरप्रदेश में रायबरेली और अमेठी निर्वाचन क्षेत्र कांग्रेस के मजबूत गढ़ रहे हैं।

सुरजेवाला ने कहा कि हालांकि, पार्टी कार्यकर्ता चाहते हैं कि प्रियंका पूरे राज्य में प्रचार करें।

उन्होंने सीएनएन न्यूज-18 को बताया, “अगर वह अन्य क्षेत्रों में भी प्रचार का फैसला करेंगी, तो हम आपको सूचित करेंगे।”

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के गठबंधन में प्रियंका की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा की 403 सीटों के लिए 11 फरवरी से आठ मार्च के बीच सात चरणों में मतदान होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493