महिला गोल्फ : नेहा की नजरें साल के दूसरे खिताब पर

अहमदाबाद, 24 जनवरी (आईएएनएस) । नए साल की विजयी शुरुआत करने वाली कोलकाता की नेहा त्रिपाठी की नजरें बुधवार से शुरू हो रहे हीरो महिला पेशेवर गोल्फ टूर के दूसरे चरण को जीत कर अपनी शानदार फॉर्म को बरकरार रखने पर होंगी।

नेहा ने हाल ही में पहले चरण का खिताब अपने नाम किया था।

पहले चरण को जीतकर 1,44,000 रुपये का इनामी राशि अपने नाम करने वाली नेहा हीरो ऑर्डर ऑफ मेरिट में अपना शीर्ष स्थान कायम रखने की कोशिश करेंगी।

नेहा को इस टूर्नामेंट में अमनदीप द्राल और स्मृति मेहरा से अच्छी चुनौती मिलने की उम्मीद है।

पंचकुला की अमनदीप ने पहले चरण में दूसरा स्थान हासिल किया था। वह इस चरण को जीतने के लक्ष्य के साथ कोर्स पर कदम रखेंगी। साथ ही उनकी कोशिश नेहा को पछाड़ कर मेरिट में आगे बढ़ने पर होगी।

वह इस समय हीरो ऑर्डर ऑफ मेरिट में 1,14,000 रूपये की कमाई के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

पहले चरण के अंतिम दौर में शानदार प्रदर्शन करने वाली कोलकाता की स्मृति ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा था। इस चरण में भी उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।

इन तीनों के अलावा शर्मिला निकोलेट और कपूरथला की गुरसिमर बड़वाल भी जीत की दावेदारी पेश करेंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493