कश्मीर में ग्रेनेड हमले में पुलिसकर्मी घायल

श्रीनगर, 24 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले में मंगलवार शाम आतंकवादियों द्वारा फेंके गए एक ग्रेनेड के कारण एक पुलिसकर्मी घायल हो गया।

पुलिस ने कहा कि आतंकवादियों ने हाल इलाके में सीआरपीएफ के एक समूह पर ग्रेनेड फेंका। घायल पुलिसकर्मी को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

राज्य में जांच चौकियों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और गुरुवार के गणतंत्र दिवस से पहले आतंकी हमले विफल करने के लिए तलाशी अभियान चलाए जा रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493