गणतंत्र दिवस पर हल्की बारिश की संभावना

नई दिल्ली, 24 जनवरी (आईएएनएस)। गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय राजधानी में हल्की बारिश हो सकती है।

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली में 26 जनवरी, गुरुवार को हल्की बारिश के साथ दिन के तापमान में कमी आएगी।

राजधानी के ऊपर बने चक्रवाती दबाव के कारण आसपास के क्षेत्रों में मध्यम से हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इसका प्रभाव 25 जनवरी से 27 जनवरी तक रहेगा।

निजी मौसम भविष्यवक्ता स्काईमेट के निदेशक महेश पलवत ने कहा, “इससे बुधवार और शुक्रवार को बूदां-बांदी हो सकती है। हल्की बारिश की संभावना 26 जनवरी को सबसे अधिक है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493