नई दिल्ली, 25 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार दोपहर हल्की बारिश होने की संभावना है। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
नई दिल्ली, 25 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार दोपहर हल्की बारिश होने की संभावना है। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि दिन में आसमान में बादल छाए रहेंगे और बारिश तथा गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
दिन का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
सुबह वातावरण में आद्र्रता का स्तर 95 प्रतिशत दर्ज किया गया।
वहीं, एक दिन पहले मंगलवार को राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 25.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री अधिक दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath