मिलान के साथ ऋण पर जुड़े जेरार्ड

रोम, 25 जनवरी (आईएएनएस)। स्पेन के स्ट्राइकर जेरार्ड देउलोफेउ ने इटली के फुटबाल क्लब एसी मिलान के साथ ऋण आधारित करार पर हस्ताक्षर किए हैं और इस करार के तहत वह 30 जून तक टीम के साथ शामिल रहेंगे।

एसी मिलान ने इस करार की घोषणा की।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, एसी मिलान ने अपनी वेबसाइट पर जारी एक बयान में कहा है कि क्लब ने एवर्टन क्लब से जेरार्ड को ऋण आधारित करार पर अपने साथ जोड़ लिया है, जो 30 जून तक वैध रहेगा।

इस बयान के साथ ही क्लब ने अपनी वेबसाइट पर क्लब के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एड्रियानो गैलियानी और जेरार्ड के साथ एक तस्वीर भी साझा की है।

जेरार्ड की सोमवार सुबह मेडिकल जांच हुई, जिसके बाद करार पर हस्ताक्षर के लिए वह क्लब के मुख्यालय गए। इसके बाद वह अपने नए कोच विनसेंजो मोंटेला और नई टीम के खिलाड़ियों से मिलने मिलानेलो गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493