आस्ट्रेलियन ओपन : कोंटा को हरा सेमीफाइनल में पहुंचीं सेरेना

मेलबर्न, 25 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिका की दिग्गज टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट आस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

टूर्नामेंट के महिला एकल वर्ग में सेरेना ने ब्रिटेन की स्टार खिलाड़ी योहाना कोंटा को मात दी। सेमीफाइनल में विश्व की दूसरी शीर्ष वरीयता प्राप्त टेनिस खिलाड़ी सेरेना का सामना क्रोएशिया की मिरजाना लुसिक बारोनी से होगा।

सेरेना ने महिला एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में कोंटा को सीधे सेटों में 6-2, 6-3 से मात दी। इसके अलावा, टूर्नामेंट में खेले गए एक अन्य क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मिरजाना ने चेक गणराज्य की कैरोलिन प्लीस्कोवा को 6-4, 3-6, 6-4 से हराकर सेमीफाइनल में कदम रखा।

अपने मैच के बाद सेरेना ने कहा, “कोंटा ने बेहद शानदार प्रदर्शन किया। वह भविष्य की चैम्पियन हैं और उनके साथ मैच खेलकर मुझे अच्छा लगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493