उप्र : 73 पेटी नकली शराब बरामद, 3 गिरफ्तार

बांदा, 25 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में बांदा जिले की पुलिस ने मंगलवार को यहां 73 पेटी नकली शराब बरामद कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक डॉ. श्रीपति मिश्र ने बुधवार को कहा, “सीओ सिटी राजेश मिश्र ने शहर के क्योटरा चौराहे में एक कार को रोककर उसकी तलाशी ली, और कार से 11 पेटी नकली देशी शराब और उसे बनाने के उपकरण बरामद हुए। कार में सवार कमलेश गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया।”

उन्होंने कहा, “कमलेश गुप्ता की निशानदेही पर पप रेंदा के सरकारी देशी शराब के ठेके से बेंची जा रही 62 पेटी नकली शराब बरामद कर ठेके के सेल्समैन पप्पू चंदेल और अनुज्ञापी पंकज यादव को गिरफ्तार किया गया है, जबकि जयकरन व धर्मेद्र सिंह नामक दो अन्य आरोपी भागने में सफल रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि नकली शराब के कारोबार में रामजी मिश्रा, देशराज सिंह और सिंधनकला गांव के शराब ठेकेदार लवलेश सिंह का नाम प्रकाश में आया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493