नई दिल्ली, 25 जनवरी (आईएएनएस)। मशहूर डिजाइनर रीना ढाका ने यहां एक मल्टी-डिजाइनर स्टोर के लिए एक विशेष संग्रह लांच किया और कहा कि भविष्य में उनकी अन्य संग्रहों के साथ इससे जुड़ने की योजना है।
ढाका ने यहां मंगलवार को साउथ एक्सटेंशन में अपने संग्रह का प्रीवीयू रखा, जहां उनके खूबसूरत संग्रह को देखने का मौका मिला। ढाका नाओमी कैम्पबेल, मार्था मोरजोत्तो और उमा थर्मन जैसे बड़े नामों के स्टाइल के लिए जानी जाती हैं।
ढाका ने कहा, “गौरव के पिता (अमारे के संस्थापक) गुरचरण साहनी के साथ मेरा पुराना संबंध रहा है और 19 वर्ष की उम्र में जब मेरी उनसे मुलाकात हुई थी, तो उस समय उन्होंने कुछ ऐसी चीजें मुझे बताईं, जो बहुत उत्साहवर्धक थीं।”
ढाका का मानना है कि मल्टी-डिजाइनर स्टोर की अवधारणा ऑनलाइन पोर्टलों की तरह है, जहां अलग तरह के डिजाइनर ब्रांड का प्रयोग किया जाता है।
उन्होंने आईएएनएस से कहा, “मल्टी-डिजाइनर स्टोर ऑनलाइन पोर्टल की तरह हैं, जहां एक छत के नीचे आपके कई ब्रांडों की पहुंच है।”
dharmpath.com dharmpath