दक्षिण चीन सागर मुद्दे पर संभलकर बोले अमेरिका : चीन

चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने मंगलवार को यह टिपप्णी एक नियमित प्रेस ब्रीफिंग में व्हाइट हाउस के प्रवक्ता सीन स्पाइसर के बयान पर की। उन्होंने सोमवार को दक्षिण चीन सागर मुद्दे पर चिंता जताई थी।

हुआ ने कहा कि यह ध्यान रखने वाली बात है कि अमेरिका इस विवाद का हिस्सा नहीं है और चीन की दक्षिण चीन सागर के द्वीपों और उसके पानी पर निर्विवाद संप्रभुता रही है। चीन ²ढ़ता के साथ अपनी संप्रभुता और समुद्री अधिकारों की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

रिपोर्टों के अनुसार, स्पाइसर ने सोमवार को कहा था, “यदि ये द्वीप अंतर्राष्ट्रीय समुद्री क्षेत्र का हिस्सा हैं तो वे चीन की संपत्ति नहीं हो सकते। हम अंतर्राष्ट्रीय भूभाग की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे और इन्हें किसी एक देश द्वारा कब्जाने नहीं देंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493