टीपीपी से अमेरिका के अलगाव के बावजूद आर्थिक सुधार जारी रहेगा : वियतनाम

हनोई, 25 जनवरी (आईएएनएस)। ट्रांस पैसिफिक साझेदारी (टीपीपी) से अमेरिका के अलग होने के फैसले के बावजूद वियतनाम अपने आर्थिक सुधारों को जारी रखेगा।

वियतनाम के विदेश मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी एक बयान में यह बात कही गई।

समाचार एजेंसी ‘एफे’ के मुताबिक, वियतनाम के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ली हाई बिन्ह ने इस बात की पुष्टि की है कि वियतनाम मौजूदा और भविष्य में मुक्त व्यापार समझौते के तहत अपनी प्रतिबद्धताओं के प्रभावी कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाएगा।

बिन्ह ने कहा, “टीपीपी अगर लागू हुआ तो इससे सभी सदस्य देशों को लाभ होगा। इस समझौते से न केवल आर्थिक व व्यापारिक संबंधों के लिए एक नई प्रेरणा शक्ति पैदा होगी, बल्कि एशिया-प्रशांत क्षेत्र में समृद्धि लाने में भी मदद मिलेगी।”

उन्होंने जोर देकर कहा कि मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर होना क्षेत्र में अधिक से अधिक आर्थिक एकीकरण की दिशा में कदम बढ़ाने जैसा है।

वियतनाम इस समझौते को मजबूत विनिर्माण उद्योग के साथ, विशेष रूप से कपड़ा क्षेत्र में विदेशी निवेशकों को आकर्षित करने और सदस्य देशों के लिए अपने निर्यात को बढ़ाने के अवसर के रूप में देखता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493