मुंबई, 25 जनवरी (आईएएनएस)। वित्त वर्ष 2016-17 की तीसरी तिमाही में यात्री कार बनाने वाली प्रमुख कंपनी मारुति सुजुकी के मुनाफे में 47.5 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
मुंबई, 25 जनवरी (आईएएनएस)। वित्त वर्ष 2016-17 की तीसरी तिमाही में यात्री कार बनाने वाली प्रमुख कंपनी मारुति सुजुकी के मुनाफे में 47.5 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
कंपनी का मुनाफा 31 दिसंबर 2016 को खत्म हुई तिमाही में 1,744.5 करोड़ रुपये रहा, जबकि वित्त वर्ष 2015-16 की समान तिमाही में यह 1,,183 करोड़ रुपये था।
कंपनी ने एक बयान जारी कर बताया, ” कंपनी के उच्च खंड मॉडल की बिक्री में बढ़ोतरी, प्रमोशन और मार्केटिंग के खर्चो में कमी, लागत घटाने के प्रयासों और उच्च गैर परिचालन आय के कारण मुनाफा बढ़ा है।”
बयान में आगे कहा गया, “हालांकि कमोडिटी की कीमतों में बढ़ोतरी और विदेशी मुद्रा विनिमय दर में उतारचढ़ाव से मुनाफा प्रभावित हुआ है।”
समीक्षाधीन अवधि में कंपनी की परिचालन आय में 13.06 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और यह 19,173.1 करोड़ रुपये रही, जबकि 31 दिसंबर 2015 को खत्म हुई तिमाही में यह 16,957.6 करोड़ रुपये थी।
चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी की बिक्री में 12.4 फीसदी बढ़ोतरी हुई और यह 16,623.6 करोड़ रही।
समीक्षाधीन अवधि में कंपनी ने कुल 3,87,251 वाहन बेचे जोकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि से 3.5 फीसदी अधिक है।
dharmpath.com dharmpath