लुसाने, 25 जनवरी (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) द्वारा सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को पुरस्कृत करने के लिए पहली बार आयोजित होने वाले समारोह की मेजबानी चंडीगढ़ को मिली है।
एफआईएच ने बुधवार को यह घोषणा की।
एफआईएच पहली बार आयोजित होने वाले इस समारोह में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, गोलकीपर, सर्वश्रेष्ठ उदीयमान खिलाड़ी, सर्वश्रेष्ठ अंपायर और सर्वश्रेष्ठ कोच को सम्मानित करेगा।
एफआईएच की ओर से जारी वक्तव्य के अनुसार, “हालांकि एफआईएच हॉकी स्टार्स पुरस्कार कई बार दिए जा चुके हैं, लेकिन इस पहले पुरस्कार समारोह में खिलाड़ियों को अहम उपलिब्धयों के लिए सम्मानित किया जाएगा।”
एफआईएच के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने कहा, “यह पुरस्कार समारोह हॉकी की सभी स्तर पर बढ़ते पेशेवर रवैये का उदाहरण है जो एफआईएच हॉकी रिवॉल्यूशन रणनीति का हिस्सा है।”
उन्होंने कहा, “यह पुरस्कार समारोह वैश्विक स्तर पर खेल के प्रशंसकों की संख्या में इजाफा करने का मौका है।”
हॉकी इंडिया के अध्यक्ष ने कहा, “हॉकी हीरोज को बनाकर हम न सिर्फ हॉकी के प्रशंसकों को बल्कि सभी खेल के प्रशंसकों को अपनी तरफ खींचना चाहते हैं।”
dharmpath.com dharmpath