कटियार माफी मांगें : रॉबर्ट वाड्रा

नई दिल्ली, 25 जनवरी (आईएएनएस)। प्रियंका गांधी के बाद उनके पति रॉबर्ट वाड्रा ने भी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद विनय कटियार के ‘महिलाओं के प्रति विद्वेषपूर्ण और भद्दे’ बयान की निंदा करते हुए कहा कि यह उनकी ‘शर्मनाक मानसिकता’ को उजागर करता है। उन्होंने कटियार से सार्वजनिक माफी की मांग की।

कटियार ने कहा था कि उनकी पार्टी में प्रियंका से ज्यादा खूबसूरत महिलाएं स्टार प्रचारक हैं, जिसके बाद यह विवाद हुआ। प्रियंका उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की स्टार प्रचारकों में शामिल हैं।

वाड्रा ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा, “भाजपा सांसद विनय कटियार के महिलाओं के प्रति विद्वेषपूर्ण और भद्दे बयान से स्तब्ध हूं जिसमें उन्होंने कहा है कि कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी से ज्यादा खूबसूरत महिलाएं उनकी पार्टी में स्टार प्रचारक हैं।”

वाड्रा ने लिखा है, “इस तरह का बयान हमारे देश के राजनेताओं की शर्मनाक मानसिकता को उजागर करता है। हमें महिलाओं को वस्तु समझने की जगह उन्हें सम्मान देने और पुरुषों के बराबर समझे जाने की जरूरत है। हमें समाज में परिवर्तन लाने की जरूरत है।”

उन्होंने लिखा, “कटियार को इसके लिए सार्वजनिक रुप से माफी मांगनी चाहिए।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493