कर्नाटक में राज्यपाल ने फहराया तिरंगा

बेंगलुरू, 26 जनवरी (आईएएनएस)। कर्नाटक में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सैम मानेकशॉ परेड मैदान में राज्यपाल वजुभाई वाला ने गुरुवार को झंडोत्तोलन किया।

समारोह स्थल पर महिलाओं और बच्चों सहित लगभग 10,000 लोग मार्च पोस्ट के गवाह रहे।

गणतंत्र दिवस पर अंग्रेजी में संबोधन से पहले वाला ने खुली जीप में मैदान के चक्कर काटे और सैन्य बलों की सलामी ली।

आयोजन स्थल पर सैन्य हेलीकॉप्टर के द्वारा गुलाब की पंखुरियों की वर्षा की गई।

इसके अलावा इस समारोह में सेना, नौसेना और वायु सेना, राज्य और केंद्रीय पुलिस बल, राष्ट्रीय कैडेट कोर और भारत स्काउट्स और गाइड्स के दलों ने भी भाग लिया।

इस दौरान राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया भी मौजूद रहे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493