गणतंत्र दिवस परेड में जीएसटी झांकी

नई दिल्ली, 26 जनवरी (आईएएनएस)। देश के सबसे बड़े कर सुधार पहल वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) को गुरुवार को झांकी के माध्यम से गणतंत्र दिवस परेड में शामिल किया गया।

केंद्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीईसी) ने जीएसटी पर झांकी पेश की।

नीले रंगी की इस झांकी के अगले हिस्से में बॉलिंग पिन और बॉल लगे थे, जबकि पिछले हिस्से में भारत का मानचित्र था। इस दौरान राष्ट्रपति मुखर्जी ने हाथ हिलाकर झांकी को सराहा।

गणतंत्र दिवस परेड में छह केंद्रीय मंत्रालयों की झाकियां दिखाई गई, जिनमें से एक सीबीईसी की झांकी भी थी।

इस रंगारंग परेड में 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की झाकियां दिखाई गईं, जिनके जरिये देश की सांस्कृतिक विविधता का प्रदर्शन किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493