नई दिल्ली, 26 जनवरी (आईएएनएस)। भारत में रूस के राजदूत एलेक्जेंडर कदाकिन का गुरुवार को निधन हो गया। वह 68 वर्ष के थे।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “राजदूत एलेक्जेंडर कदाकिन का निधन। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें।”
स्वरूप ने कहा, “हमने कदाकिन के रूप में एक मूल्यवान दोस्त को खो दिया, जिन्होंने एक विशिष्ट रूसी दूत के रूप में वर्षो से भारत-रूस संबंधों को बेहतर बनाने की दिशा में काम किया।”
कदाकिन 2009 से भारत में रूस के राजदूत थे।
dharmpath.com dharmpath