‘सैराट’ मराठी सिनेमा का आश्चर्य : अमिताभ बच्चन

मुंबई, 26 जनवरी (आईएएनएस)। महानायक अमिताभ बच्चन ने 2016 की सुपरहिट मराठी फिल्म ‘सैराट’ की तारीफ करते हुए इसे ‘मराठी आश्चर्य’ बताया है।

मुंबई, 26 जनवरी (आईएएनएस)। महानायक अमिताभ बच्चन ने 2016 की सुपरहिट मराठी फिल्म ‘सैराट’ की तारीफ करते हुए इसे ‘मराठी आश्चर्य’ बताया है।

अमिताभ ने बुधवार को ट्वीट किया, “फिल्म ‘सैराट’ देखी, मराठी आश्चर्य.. कितना शानदार सिनेमाई अनुभव है, कितनी शानदार फिल्म है।”

नागराज मंजुले निर्देशित इस फिल्म में एक प्रेमी जोड़े के रिश्ते को दर्शाया गया है, जिन्हें घर से भागने से पहले कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।

यह फिल्म सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मराठी फिल्मों में से एक मानी जाती है।

फिल्म ‘फैन्ड्री’ के बाद पिछले साल 29 अप्रैल को रिलीज हुई ‘सैराट’ मंजूले की दूसरी फिल्म है। ‘फैन्ड्री’ 61वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में किसी निर्देशक की पहली सबसे अच्छी फिल्म के लिए इंदिरा गांधी पुरस्कार से नवाजी गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493