बिहार में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या

छपरा, 26 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार में सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता आचार्य केशवानंद गिरी की बुधवार रात अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।

पुलिस के अनुसार, मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया है कि मठिया गांव निवासी केशवानंद को बुधवार रात कुछ लोगों ने किसी बहाने से बुलाया। वे घर वालों को तुरंत वापस आने की बात कह कर चले गए।

मांझी के थाना प्रभारी प्रभाकर पाठक ने बताया कि गुरुवार को केशवानंद का शव मांझी-बंगरा पथ पर पुलिया के समीप से बरामद किया गया। उनकी गोली मारकर हत्या की गई।

भाजपा नेता की मौत की खबर सुनकर घटनास्थल पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी और अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लोग सड़क जामकर प्रदर्शन कर रहे हैं। पुलिस ग्रामीणों को समझाने की कोशिश कर रही है।

मृतक जलालपुर विधानसभा क्षेत्र से 1985 में भाजपा के टिकट पर चुनाव भी लड़ चुके थे और पूर्व सरपंच भी थे।

पाठक के बताया कि हत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर ही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493