मुंबई, 26 जनवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की ‘रईस’ और अभिनेता ऋतिक रोशन की ‘काबिल’ दोनों बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हलचल पैदा करने में कामयाब रही है। दोनों फिल्मों के बीच संघर्ष के बावजूद ‘रईस’ ने जहां 20.42 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं ‘काबिल’ ने धीमी शुरुआत के साथ 10.43 करोड़ रुपये का संग्रह किया है।

दोनों फिल्में बुधवार को एक साथ रिलीज हुईं।
‘रईस’ के निर्माताओं की ओर से जारी बयान के मुताबिक, सप्ताह के मध्य में रिलीज हुई फिल्म ने 20.42 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी और पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
व्यापार विश्लेषक तरण आदर्श ने ट्विटर पर कहा, “फिल्म ‘रईस’ का पहला दिन शानदार रहा। बुधवार को फिल्म ने 20.42 करोड़ रुपये कमाए। आज (गुरुवार, गणतंत्र दिवस) फिर फिल्म इसी तरह की कमाई कर सकती है।”
व्यापार गुरु आमोद मेहरा ने कहा कि ‘रईस’ की पहले दिन की कमाई शानदार रही।
अन्य व्यापार विश्लेषक कोमल नाहटा ने बुधवार को कहा कि ‘काबिल’ की शुरुआत इसलिए धीमी रही, क्योंकि इसका मुकाबला ‘रईस’ से है। हालांकि समीक्षकों ने इसे सराहा है और संभावना है कि फिल्म आगे चलकर अच्छा करे।
इसमें ऋतिकके साथ अभिनेत्री यामी गौतम हैं। दोनों ने दृष्टिबाधित प्रेमी जोड़े की भूमिका निभाई है।
dharmpath.com dharmpath