मॉस्को, 26 जनवरी (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय एथलेटिक्स महासंघ (आईएएएफ) 2009 में हुए बर्लिन विश्व चैम्पियनशिप में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों के डोपिंग नमूनों की फिर से जांच करेगा।
समाचार एजेंसी तास के अनुसार, रूसी एथलीटों पर लगे डोपिंग आरोपों के जानकार संवाददाता और जर्मनी के समाचार चैनल ‘जर्मनी एआरडी’ के पत्रकार हाजो सेपेल्ट ने इस जानकारी का खुलासा किया।
हाजो ने अपने ट्विटर पर लिखा, “बर्लिन में 2009 में हुए बर्लिव विश्व चैम्पियनशिप के खिलाड़ियों के डोपिंग नमूनों की आईएएएफ फिर से जांच करेगा। जर्मनी के एथलेटिक्स महासंघ ने इस जांच की मांग की है।”
आईएएएफ द्वारा डोपिंग नमूनों की फिर से की जाने वाली जांच के परिणामों की घोषणा के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) ने बुधवार को रूस की ट्रैक एंड फील्ड एथलीट तातियाना लेबेदेवा के दो पदकों को वापस लेने का फैसला किया। उनके 2008 बीजिंग ओलम्पिक में दिए गए डोपिंग नमूनों की पुन: जांच का परिणाम पॉजिटिव आया है।
लेबेदेवा ने बर्लिन चैम्पियनशिप में रजत पदक जीता था।
dharmpath.com dharmpath