कानपुर टी-20 : इंग्लैंड को 148 रनों का लक्ष्य

कानपुर, 26 जनवरी (आईएएनएस)। भारत ने ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टी-20 मैच में गुरुवार को मेहमान इंग्लैंड के सामने 148 रनों का लक्ष्य रखा है।

कानपुर, 26 जनवरी (आईएएनएस)। भारत ने ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टी-20 मैच में गुरुवार को मेहमान इंग्लैंड के सामने 148 रनों का लक्ष्य रखा है।

भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाए।

मेजबानों के लिए पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धौनी ने सर्वाधिक 36 रनों का योगदान दिया। उनके अलावा स्थानीय खिलाड़ी और इस मैच से वापसी कर रहे सुरेश रैना ने 23 गेंदों में चार चौके और एक छक्के की मदद से 34 रनों की पारी खेली।

कप्तान विराट कोहली ने 26 गेंदों में 29 रनों की पारी खेली।

इंग्लैंड के लिए मोइन अली ने सर्वाधिक दो विकेट लिए। टाइमल मिल्स, क्रिसे जोर्डन, लियाम प्लांकट, बेन स्टोक्स को एक-एक विकेट मिला।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493