मप्र में बारिश ने ठंड बढ़ाई

भोपाल, 27 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई हिस्सों में हुई बारिश ने शुक्रवार को एक बार फिर ठंड बढ़ा दी। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है।

कश्मीर और हिमाचल की बर्फबारी के चलते राज्य में गुरुवार की रात को हुई बारिश से शुक्रवार की सुबह सर्द रही, आसमान पर छाए बादलों के बीच चली हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी। बीते 24 घंटों के दौरान भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर के अलावा कई अन्य स्थानों पर बादलों के बरसने से मौसम का मिजाज बदल गया। कई स्थानों पर कोहरा छाने से जनजीवन प्रभावित हुआ। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

राज्य में एक बार फिर ठंड का असर बढ़ा है। शुक्रवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री, इंदौर का 13.4 डिग्री, ग्वालियर का 13.7 डिग्री और जबलपुर का 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इससे पहले गुरुवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री, इंदौर का 30.5 डिग्री, ग्वालियर का 29.8 डिग्री और जबलपुर का 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493