बिजली कटौती पर जम्मू एवं कश्मीर विधानसभा में हंगामा

जम्मू, 27 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में बर्फबारी के दौरान बिजली आपूर्ति बहाल करने में ‘सरकार की विफलता’ को लेकर राज्य विधानसभा में शुक्रवार को सत्तापक्ष तथा विपक्ष दोनों ने जमकर हंगामा किया।

जैसे ही विधानसभा की कार्यवाही शुरू हुई विपक्षी सदस्य अपनी सीट पर खड़े हो गए और राज्य में मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ नारे लगाने लगे।

सत्ताधारी पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के कुछ विधायक भी सरकार के खिलाफ नारेबाजी में शामिल हो गए।

पीडीपी विधायकों ने कहा कि लगातार हो रही रिकॉर्ड बर्फबारी के कारण उनके निर्वाचन क्षेत्र के कई इलाके अंधेरे में डूबे हुए हैं।

मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के विधायक एम.वाई.तरिगामी ने कहा, “कुलगाम जिले में विद्युत ग्रिड ठप पड़ा है, जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493