तिरुवनंतपुरम हवाईअड्डे पर रूसी नागरिक की मृत्यु पर रहस्य बरकरार

तिरुवनंतपुरम, 27 जनवरी (आईएएनएस)। पुलिस अभी भी तिरुवनंतपुरम अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे के सुरक्षा क्षेत्र में रूसी नागरिक के मौत के रहस्य से परदा हटाने की कोशिश कर रही है।

एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस से शुक्रवार को कहा कि यह घटना गुरुवार रात करीब 11.35 बजे हुई, जब कहा जा रहा है कि 30 वर्षीय दानी ने छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

एयर इंडिया के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि दानी ने एयरलाइन की मुबई की उड़ान के लिए टिकट बुक कराया था। यह उड़ान 8.10 बजे रवाना होने के लिए निर्धारित थी, लेकिन इसमें देर हो गई।

घटना की वजह अधिकारियों के सामने अभी भी स्पष्ट नहीं हुई है।

उड़ान के अधिकारी ने कहा कि यह घटना यात्रियों की सुरक्षा जांच पूरी किए जाने के बाद उस वक्त हुई जब यात्री सुरक्षा क्षेत्र में इंतजार कर रहे थे।

दानी के गिरने की घटना का वर्णन करते हुए एक व्यक्ति ने कहा, “रूसी व्यक्ति सुरक्षा क्षेत्र में योग कर रहा था। वह सुरक्षा क्षेत्र में बार-बार ऊपर-नीचे आ-जा रहा था। गणतंत्र दिवस होने की वजह से वहां और ज्यादा सुरक्षा होनी चाहिए थी।”

उन्होंने कहा, “इसके अलावा, जब भी कोई इस तरह का व्यवहार करता है, तो स्वाभाविक है कि घटनास्थल पर मौजूद या सीसीटीवी पर निगरानी कर रहे सुरक्षा अधिकारियों को चौकन्ना हो जाना चाहिए। लेकिन, ऐसा नहीं हुआ।”

उन्होंने कहा कि काफी देर तक अशांत व्यवहार के बाद दानी अचानक रेलिंग पर चढ़ गया और फिर बताया जा रहा है कि कूद गया।

वह भूतल पर स्थित सीमा शुल्क के पास वाले भाग में गिरा। उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

एक सूत्र ने कहा, “यह घटना एक गंभीर सुरक्षा उल्लंघन है क्योंकि यह एक उच्च सुरक्षित क्षेत्र में हुई है।”

केरल पुलिस ने रूसी वाणिज्य दूतावास से संपर्क किया है।

पुलिस ने कहा कि शव को सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रखा गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493