बिहार : भाभी से इश्क में पत्नी, 2 बच्चों को जिंदा जलाया

सहरसा, 27 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार के सहरसा जिले के सलखुआ थाना क्षेत्र में रिश्ते को शर्मसार करने वाली एक घटना प्रकाश में आई है, जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और दो बच्चों की जिंदा जलाकर मारा डाला और सबूत छिपाने के लिए तीनों शवों को अपने ही घर में दफना दिया।

पुलिस ने शुक्रवार को अधजले शवों को जमीन के अंदर से बरामद किया। इस हत्या के पीछे भाभी से अवैध संबंध बताया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, पुरैनी गांव निवासी डोमी ठाकुर की शादी करीब दस साल पहले ढोली गांव निवासी बद्री ठाकुर की पुत्री शांति देवी के साथ हुई थी। शादी के बाद दोनों खुशी से जीवन गुजार रहे थे, इसी बीच दोनों को एक बेटा और एक बेटी भी हुई।

आरोप है कि इसी दौरान डोमी ठाकुर का अवैध संबंध अपने चचेरे भाई की पत्नी रिंकी देवी से हो गया। इसी प्रेम संबंध के कारण डोमी का अपनी पत्नी से झगड़ा होने लगा। आरोप है कि डोमी ने बुधवार की रात भाभी रिंकी के साथ मिलकर पत्नी शांति देवी (30) और पुत्र सत्यम (6) व पुत्री सोनम (3) को पहले आपस में कपड़े से बांध दिया और फिर आग लगा दी।

सलखुआ के थाना प्रभारी तरुण कुमार तरुणेश ने बताया कि मृतका के भाई अनिल ठाकुर के बयान पर हत्या की एक प्राथमिकी सलखुआ थाना में दर्ज कर ली गई है, जिसमें डोमी ठाकुर, उसके पिता, चचेरी भाभी, चचेरा भाई सहित 10 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है।

पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सहरसा सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493