गुरेज हिमस्खलन में 4 और जवानों के शव मिले, 14 की मौत

श्रीनगर, 27 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास गुरेज सेक्टर में हुए हिमस्खलन के मलबे से शुक्रवार को चार और जवानों के शव मिले।

गुरेज हिमस्खलन में शहीद होने वाले जवानों की संख्या अब 14 हो गई है।

रक्षा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, नियंत्रण रेखा के पास गुरेज सेक्टर में हुए हिमस्खलन की चपेट में सैन्य गश्ती दल भी आ गया, जिसके बाद चार जवान लापता हो गए थे।

जम्मू एवं कश्मीर के बांदीपोरा जिले में बुधवार को एक एक सैन्य गश्ती दल हिमस्खलन की चपेट में आ गया था। इसके बाद गुरुवार को हुए हिमस्खलन में एक सैन्य शिविर प्रभावित हुआ। इन दोनों दुर्घटनाओं में कुल 10 जवान शहीद हो गए थे, वहीं चार जवान लापता थे।

बांदीपोरा के पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दोनों हिमस्खलनों के मलबे से सात जवानों को बचाया गया। इनमें एक जूनियर कमीशंड अधिकारी भी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493