शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय पर आयोजित में प्रेस वार्ता में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह ने 20 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। इसके साथ ही रालोद द्वारा अब तक 152 प्रत्याशियों की घोषणा की जा चुकी है।
पार्टी द्वारा जारी आठवीं सूची में नकुड विधानसभा क्षेत्र से राम कुमार कश्यप को, सहारनपुर नगर से भूरा मलिक, गंगोह से रजनीश चौहान, ठाकुरद्वारा विधानसभा क्षेत्र से हरपाल सैनी को पार्टी उम्मीदवार बनाया। वहीं मुरादाबाद नगर विधानसभा क्षेत्र से अब्दुल रऊफ मलिक, बिसौली से देशपाल धोबी, बिल्सी विधानसभा क्षेत्र से मनोज उपाध्याय और दातगंज विधानसभा क्षेत्र से जितेंद्र सिंह यादव को पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया है।
इसी प्रकार बहेड़ी विधानसभा क्षेत्र से प्रियवन गंगवार (अंशु), मीरगंज से गंगा सिंह वर्मा, नवाबगंज से असलम सैफह और शाहजहांपुरी विधानसभा क्षेत्र से गौरव गौतम को प्रत्याशी बनाया है। बालामऊ विधानसभा क्षेत्र से राजेश्वरी राजवंशर, बिधुना से विष्णु प्रताप सिंह चौहान, फतेहपुर सदर से विक्रम सिंह लोधी और बांसी विधानसभा क्षेत्र से सुधीर किसान को रालोद ने उम्मीदवार बनाया है।
साथ ही पिपराइच विधानसभा क्षेत्र से अनुपमा आर्या, खड्डा से धनंजय सिंह पहलवान, हाटा से अंशुमन सिंह और घोसी विधानसभा क्षेत्र से देव प्रकाश राय को उम्मीदवार घोषित किया गया है।
गौरतलब है कि रालोद ने विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली सूची में 10 उम्मीदवारों की घोषणा की थी। उसके बाद दूसरी सूची में 35 तो तीसरी में 18, चौथी सूची में 10 व पांचवीं सूची में 12 उम्मीदवारों की घोषणा की थी। वहीं छठी में 27, सातवीं में 22 और आठवीं में 20 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। पार्टी अब तक 152 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर चुकी है।
dharmpath.com dharmpath