कोफी अन्नान ने दिल्ली के मोहल्ला क्लीनिकों की प्रशंसा की

नई दिल्ली, 27 जनवरी (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव कोफी अन्नान ने मुफ्त में प्राथमिक चिकित्सा सेवा मुहैया कराने वाले दिल्ली सरकार के मोहल्ला क्लीनिकों की प्रशंसा की है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लिखे एक पत्र में कोफी अन्नान ने योजना को सफल तथा कारगर करार दिया और कहा, “..आपने अपने नए मोहल्ला क्लीनिकों के माध्यम से मुफ्त में प्राथमिक चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराकर सर्वजन नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवा के प्रावधान को ऊपर उठाया है।”

दुनिया भर में शांति, न्याय तथा मानवाधिकार को बढ़ावा देने वाले एक स्वतंत्र संगठन ‘द एल्डर्स’ का संचालन करने वाले अन्नान ने कहा, “हम समझते हैं कि यह पहल बेहद सफल साबित हो रहा है और इस कारगर उपलब्धि के लिए हम आपकी प्रशंसा करते हैं।”

उन्होंने कहा, “हम जानते हैं कि आपकी सरकार ने कई तरह के स्वास्थ्य सुधारों को अंजाम दिया है, जो यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज (यूएचसी) के उद्देश्य के सुसंगत है।”

दिल्ली सरकार की योजना शहर में लगभग 1,000 मोहल्ला क्लीनिकों का निर्माण करने की है। कम से कम 107 ऐसे क्लीनिक पहले ही अस्तित्व में आ चुके हैं, जहां लोगों को मुफ्त में चिकित्सक, जांच व दवाओं की सुविधा मिल रही है।

उन्होंने कहा कि जब 1,000 मोहल्ला क्लीनिक अस्तित्व में आ जाएंगे, तब दिल्ली एक स्वास्थ्य देखभाल के क्षेत्र में एक मॉडल राज्य बन जाएगा।

अन्नान ने कहा, “हमें विश्वास है कि आप दिल्ली में स्वास्थ्य कवरेज में और विस्तार करेंगे और यूएचसी को लेकर देश के अन्य राज्यों को महत्वपूर्ण सीख प्रदान देंगे।”

केजरीवाल ने शहर में 1,000 मोहल्ला क्लीनिकों के निर्माण के लिए 31 मार्च, 2017 की समय सीमा तय की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493