लखनऊ, 28 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को दिनभर हुई बारिश के बाद शनिवार सुबह धूप निकलने से मौसम पूरी तरह से साफ हो गया। ठंड से राहत भी मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, अब बारिश की संभावना नहीं है।

उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता ने बताया कि दिन में तेज धूप निकलेगी और तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। न्यूनतम तापमान में भी शनिवार को दो डिग्री सेल्सियस तक की वृद्घि दर्ज की गई।
उन्होंने बताया कि पहाड़ी इलाकों में भी अब बर्फबारी का असर कम होगा। हालांकि दिन में धूप निकलने के बाद भी ठंडी हवाएं चलेंगी, जिससे ठंड का एहसास होगा।
मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अतिरिक्त शनिवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री, कानपुर का 10.2 डिग्री, बनारस का 9 डिग्री, इलाहाबाद का 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath