नई दिल्ली, 28 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह कोहरा छाया रहा। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार, “दोपहर बाद आसमान साफ हो जाएगा।”
भारत मौसम विभाग ने बताया कि कोहरे की वजह से सुबह के वक्त यहां दृश्यता घटकर 100 मीटर रह गई।
राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने की संभावना है। सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 100 प्रतिशत दर्ज की गई।
यहां शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 20.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath